{"_id":"6a583fbbd528e4cd300dca57","slug":"speeding-truck-runs-over-people-sleeping-outside-their-home-three-dead-two-injured-in-mirzapur-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज; दो जिंदगी से जूझ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज; दो जिंदगी से जूझ रहे
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:49 AM IST
सार
UP Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर अहराैरा थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, ग्रामीणों ने भीषण चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
1 of 7
घर के बाहर माैजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mirzapur News: मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार की मध्यरात्रि के बाद दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर सो रहे लोगों पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में ट्रक का टायर फटना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार, कुदारन गांव निवासी राजा राजभर (42) गर्मी के कारण अपने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क किनारे सो रहे थे। रात करीब तीन बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का आगे का टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदते हुए मकान की दीवार से जा टकराया।
हादसे में राजा राजभर (42), उनकी मां सुखिया देवी (75) तथा चंद्रतारा देवी (55), पत्नी सीताराम राजभर, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुहानी राजभर (14) और सुनील शर्मा (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
2 of 7
इसी ट्रक से हुआ था दर्दनाक हादसा।
- फोटो : संवाद
सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए चुनार के चचेरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
3 of 7
इसी जगह हुआ था हादसा।
- फोटो : संवाद
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ट्रक का टायर फटना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सड़क पर चक्काजाम करतीं महिलाएं।
- फोटो : संवाद
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह करीब आठ बजे मृतकों के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हुए और वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार कर दिया, जिससे लोग आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
5 of 7
नाराज ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी को बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और यातायात बहाल कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।