UP: बेटों की याद में मां ने विश्वनाथ मंदिर को दिया तीन करोड़ का दान, हाथ जोड़कर पूजन; पति को भी खो चुकी हैं
Kashi Vishwanath Temple: तमिलनाडु की एक महिला ने अपने दोनों बेटों की 31 और 28 वर्ष की उम्र में हुई मौत तथा पति को खोने के बाद उनकी स्मृति में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को तीन करोड़ रुपये का दान दिया। मंदिर प्रशासन ने दान स्वीकार करते हुए इसे धार्मिक और जनकल्याण कार्यों में नियमानुसार उपयोग किए जाने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: तमिलनाडु से आईं एक महिला श्रद्धालु ने विश्वनाथ मंदिर को तीन करोड़ रुपये का दान दिया है। तमिलनाडु की महिला श्रद्धालु ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को अपने दोनों स्वर्गीय बेटों के नाम पर दो करोड़ और अन्न क्षेत्र के नाम एक करोड़ रुपये का चेक दिया।
वाराणसी के मंडलायुक्त एस राजलिंगम के पास मेल के जरिये एक सूचना आई थी कि एक महिला मंदिर को दान देने के सिलसिले में उनसे मिलना चाहती हैं। 80 साल की इस महिला के पति और दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। वो महिला अपने मैनेजर के साथ मडंलायुक्त से मिलने आईं और 12 जुलाई को उन्हें ये चेक दिए।
दानदाता ने चेक देने के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। इसके अलावा महिला ने 25-25 हजार के पांच चेक और दिए जिनका इस्तेमाल हर साल रुद्राभिषेक करने को कहा है। महिला ने ये दान अपने बेटों की आत्मा की शांति के लिए दिया है। इससे पहले 16 जून को काशी आए अनंत अंबानी ने मंदिर को एक करोड़ रुपये दान दिए थे। बीते दो साल में सिर्फ अन्नक्षेत्र को करीब दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
इस साल 50 हजार रुपये से ज्यादा का दान देने वाले सिर्फ 16 भक्तों ने विश्वनाथ मंदिर के अन्नक्षेत्र को 1.14 करोड़ रुपये दान दिए हैं। वहीं, 2026 में कुल भक्तों ने एक करोड़ 42 लाख 57 हजार रुपये से ज्यादा के दान किए। 2025 में 61 लाख रुपये तक दान दिए गए हैं।
2025 में 351 दान प्रविष्टियां थीं, जो कि 312 अलग-अलग दाताओं की ओर से दी गईं थीं। वहीं 2026 में 257 दान प्रविष्टियां 237 अलग-अलग दाताओं की ओर से दी गईं। वहीं 2017-18 से लेकर 2023-24 के बीच दान के आंकड़े चार गुना तक बढ़ गए हैं।
कॉरिडोर से पहले सालाना दान 20 करोड़ था मगर कॉरिडोर बनने के बाद 84 करोड़ पर पहुंच गया। किसी ने 23 तो कोई 7 बार दिया दान : एक कंपनी की ओर से 23 बार में दो लाख रुपये का दान दिया गया। संजय जीवन दास खत्री ने सात बार में 63 हजार का दान किया।
सत्येंद्र भैंसरे ने पांच बार एक लाख रुपये दान दिए। सिद्धार्थ गुप्ता ने पांच बार में 55 हजार रुपये, अनंता वेंकटेश ने तीन बार में 60 हजार, एम विसलेम ने दो बार में डेढ़ लाख और सुब्रह्मण्यम अय्यर ने दो बार में 71 हजार रुपये दान किए।
11.33 लाख का यूपीआई भी हुआ : 893 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ को 11.33 लाख रुपये का यूपीआई और ऑनलाइन भुगतान किया। प्रति भक्त एक रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक दिए गए। औसत रूप से हर भक्त ने 1268 रुपये का दान किया। एक भक्त ने तो कई फिल्मों के नाम पर दान किया है। कई भक्तों ने परिवार के कल्याण, मंदिर रखरखाव, ब्राह्मण भोज, स्वास्थ्य, आनंद, सफलता, पितृ शांति आदि कार्यों के लिए दान किया।