{"_id":"6a57cfd285f83b1a840e3989","slug":"lord-jagannath-doli-yatra-devotees-showered-flowers-and-performed-aarti-in-varanasi-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: काशीवासियों ने कंधे पर उठाई भगवान जगन्नाथ की डोली, मनफेर के लिए निकले प्रभु; पुष्पवर्षा कर उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: काशीवासियों ने कंधे पर उठाई भगवान जगन्नाथ की डोली, मनफेर के लिए निकले प्रभु; पुष्पवर्षा कर उतारी आरती
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:09 AM IST
सार
वाराणसी में काशीवासियों ने भगवान जगन्नाथ की डोली कंधे पर उठाई। इस दौरान डमरुओं की गर्जना के साथ जय जगन्नाथ, जगन्नाथ स्वामी नयनपथ गामी... का जयघोष हो रहा था।
विज्ञापन
1 of 9
भगवान जगन्नाथ की इस डोली यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ डोली पर विराजमान होकर बुधवार को मनफेर के लिए निकले और काशीवासियों को दर्शन दिए। उनके नगर भ्रमण के दौरान अस्सी से लेकर रथयात्रा तक की सड़कें और गलियां भक्तों के पटी रहीं। भक्तों ने पुष्पवर्षा की और प्रभु की आरती उतारी। डमरुओं की गर्जना के साथ जय जगन्नाथ, जगन्नाथ स्वामी नयनपथ गामी... का जयघोष हो रहा था। पुरी से मंगाए गए 108 पीले ध्वज लहरा रहे थे। भगवान की इस डोली यात्रा के साथ काशी में मेलों के मौसम का शुभारंभ हो गया। बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय रथयात्रा मेला शुरू हो जाएगा।
2 of 9
भगवान जगन्नाथ की इस डोली यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अस्सी स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में दोपहर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। तीन बजे मंदिर के पुजारी पं. राधेश्याम पांडेय ने आचमन कर प्रभु की आरती की। पुरी शंकराचार्य पीठ की काशी शाखा पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ के प्रधान दंडी संन्यासी स्वामी वनवैभवारण्य सरस्वती ने भगवान की पूजा की। इसके बाद डोली यात्रा की तैयारी शुरू हो गई। डमरुओं, शंखनाद, ढोल-ताशे और शहनाई की अनुगूंज होती रही। 108 डमरुओं के निनाद के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ फूल-पत्तियों से सुसज्जित डोली में सवार कराए गए।
3 of 9
भगवान जगन्नाथ की इस डोली यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
ठीक चार बजे मंदिर से भगवान की डोली यात्रा शुरू हुई। घूरे कहार की नौवीं पीढ़ी के प्रतिनिधियों ने डोली कंधे पर उठाई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रभु की डोली कंधे पर उठाने की होड़ लग गई। उत्साह ऐसा कि मंदिर से रथयात्रा स्थित बेनीराम बाग पहुंचते तक सैकड़ों लोगों ने डोली को कंधा दिया। जगन्नाथ ध्वज फहराते भक्तों का समूह पारंपरिक मार्ग पर बढ़ता रहा। अस्सी चौराहे से दुर्गाकुंड, नवाबगंज, राममंदिर कश्मीरीगंज, खोजवां होते हुए डोली यात्रा शंकुलधारा पहुंची। यहां द्वारकाधीश मंदिर के महंत ने डोली पर विराजमान भगवान की आरती उतारी। इसके बाद यात्रा बैजनत्था, कमच्छा होते हुए भगवान गोधूलि बेला में मेला क्षेत्र रथयात्रा स्थित बेनीराम बाग पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
भगवान जगन्नाथ की इस डोली यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बेनीराम बाग के प्रवेश द्वार पर प्रभु के स्वागत के लिए सुहागिनों का हुजूम उमड़ा था। उन्होंने मंगल गीतों के बीच सूप में दीप लिए डोली पर सवार भगवान जगन्नाथ को दिखाकर परछन किया। परछन और आरती के बाद भगवान जगन्नाथ ने बाग में प्रवेश किया। पंचमुखी हनुमान का पूजन हुआ। इसके बाद डोली यात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने भगवान के रथ को खींच कर मेला स्थल पर पहुंचाया और विधिवत पूजन और आरती की।
विज्ञापन
5 of 9
भगवान जगन्नाथ की इस डोली यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
ट्रस्ट श्रीजगन्नाथ जी के सचिव शैलेष त्रिपाठी ने बताया कि भोर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को रथ पर बने गर्भगृह में विधि विधान से प्रतिष्ठित कराकर शृंगार होगा। डोली यात्रा में एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के मुख्य ट्रस्टी शापुरी परिवार को शैलेष शापुरी, संजय शापुरी, भाजपा प्रवक्ता अशोक पांडेय, सिद्धार्थ सिंह आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।