सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vice-Chancellor inspected renovation work of Shatabdi Bhawan Guest House at Sampurnanand Sanskrit University

संस्कृत विवि: शताब्दी भवन में होंगे शैक्षणिक आयोजन, अधिकारियों के साथ कुलपति ने देखा नवीनीकरण का कामकाज

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 02 May 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने संस्कृत विवि के शताब्दी भवन के नवीनीकरण का कामकाज देखा। उन्होंने कहा कि शताब्दी भवन में शैक्षणिक आयोजन कराए जाएंगे।

Vice-Chancellor inspected renovation work of Shatabdi Bhawan Guest House at Sampurnanand Sanskrit University
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शताब्दी भवन अतिथि गृह के नवीनीकरण कार्य का शनिवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने तय समय से कामकाज पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि शताब्दी भवन में शैक्षणिक आयोजन कराए जाएंगे।

Trending Videos


कुलपति ने सभी संकायाध्यक्षों, चीफ प्रॉक्टर सहित अन्य अधिकारियों के साथ शताब्दी भवन के भूतल, प्रथम तल के कक्षों, सभागार, मिनी हाॅल में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। साथ ही भवन की आंतरिक साज-सज्जा, फॉल सीलिंग, वातानुकूलन (एसी) व्यवस्था, उपवेशन यानी यहां बैठने की सुविधाओं की भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवीनीकरण कार्यों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ विवि की पारंपरिक गरिमा का भी ख्याल रखा जाएगा। शताब्दी भवन विवि की गरिमा और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसका नवीनीकरण इस प्रकार किया जा रहा है कि यहां आने वाले विद्वानों, अतिथियों एवं विभिन्न आयोजनों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. जीतेंद्र कुमार, प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed