{"_id":"62a7026ad231d64ccc3b4937","slug":"violence-after-juma-namaz-in-up-imam-e-juma-in-varanasi-said-it-is-not-right-to-spoil-atmosphere-of-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Violence After Juma Namaz: वाराणसी में इमाम ए जुमा ने कहा- विरोध की आड़ में मुल्क का माहौल खराब करना ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Violence After Juma Namaz: वाराणसी में इमाम ए जुमा ने कहा- विरोध की आड़ में मुल्क का माहौल खराब करना ठीक नहीं
Mon, 13 Jun 2022 02:54 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:54 PM IST
सार
वाराणसी में इमाम ए जुमा शाही मस्जिद शमीम अहमद अल हुसैनी कासमी ने कहा कि विरोध की आड़ में मुल्क का माहौल खराब करना ठीक नहीं है। यह बहुत ही गलत चीज है।
विज्ञापन
इमाम ए जुमा शाही मस्जिद शमीम अहमद अल हुसैनी कासमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में इमाम ए जुमा शाही मस्जिद शमीम अहमद अल हुसैनी कासमी ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष मुल्क में विरोध का हक सभी को है। इसमें कोई हर्ज नहीं है लेकिन इस विरोध के दौरान हंगामा, पत्थरबाजी, लहूलुहान करने की कोशिशें इंतेहाई गलत हरकत है। हम इसका विरोध करते हैं। विरोध की आड़ में मुल्क का माहौल खराब करना ठीक नहीं है। यह बहुत ही गलत चीज है।
विज्ञापन
इमाम ए जुमा ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेकर कोई भी विरोध देश के लिए ठीक नहीं है। कानून हाथ में लेकर जो भी घटनाएं हो रही हैं वह पूरी तरह से अनुचित हैं। भड़काऊ भाषण चाहे वह किसी धार्मिक व्यक्ति की ओर से या किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से हो यह पूरी तरह से गलत है। इसके आधार पर ही देश में यह स्थितियां बनी हैं।
विज्ञापन
नूपुर शर्मा ने जो बयान दिया वह सही नहीं है लेकिन उस बयान पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई की और उनको पार्टी से बाहर कर दिया। लेकिन उसके आड़े आकर देश का माहौल खराब करना ठीक नहीं है। सड़क पर उतर कर इस तरह से प्रदर्शन और पथराव एकदम अनुचित है।
विज्ञापन
कुरान में भी साफ-साफ लिखा हुआ है कि किसी भी धर्म को बुरा-भला मत कहिए। सबको कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। हमारा धर्म कहीं से अमन-चैन के माहौल को बिगाड़ने की कतई इजाजत नहीं देता है। हम सभी से अपील करते हैं कि मिलजुलकर शांति से रहें और देश में अमन-चैन बनाए रखें।