फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Violence After Juma Namaz UP Madarsa Board Chairman said Protest should be held in a democratic and peaceful manner

Violence After Juma Namaz: मदरसा बोर्ड के चेयरमैन बोले- लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए विरोध

Thu, 16 Jun 2022 06:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 06:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अलोकतांत्रिक हरकतों की निंदा की। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए हमें खास ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन
Violence After Juma Namaz UP Madarsa Board Chairman said Protest should be held in a democratic and peaceful manner
डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने पूरे प्रदेश के मदरसों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से मदरसों की तालीम पर ध्यान देने की खास अपील की है। मदरसों के बच्चों की शिक्षा अनुशासन के दायरे में रखकर दी जाए, ताकि बच्चों का सही विकास हो सके।

विज्ञापन


डॉ. जावेद ने पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अलोकतांत्रिक हरकतों की निंदा की। साथ ही कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए हमें खास खयाल रखना होगा।  उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का मुखिया होने के नाते अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार का विरोध लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।
विज्ञापन


मदरसों द्वारा कोई भी अमानवीय हरकत परेशानी का सबब बन सकती है। इस्लाम में किसी की भी गलती पर उसे माफ कर देने का बहुत बड़ा मर्तबा है और गलती करने वाले ने माफी मांग कर अपने बयान को वापस ले लिया है तो विरोध का औचित्य भी नहीं बनता। कहा कि हम सब नमाज में क्या पढ़े कोई नहीं पूछेगा, लेकिन पढ़ने के बाद हमारा बर्ताव कैसा है यह सब देखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा रखें कोई नहीं जानेगा, लेकिन रोजा के वक्त हमारा व्यवहार कैसा है यह सब देखेगा। हम हज करें कोई नहीं पूछेगा लेकिन हज के बाद हम कैसे रहते हैं कितना सच बोलते हैं, हम कैसी जिंदगी जी रहे हैं यह सब देखेगा। डॉ. जावेद ने मुसलमान भाइयों से कहा कि कोई हमारी मजहबी किताबों को आकर नहीं पढ़ेगा कि अल्लाह और उसके रसूल ने क्या कहा और उन किताबों में क्या लिखा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed