{"_id":"62aada2b17aac83512133743","slug":"violence-after-juma-namaz-vhp-and-bajrang-dal-protest-in-varanasi-wishing-to-maintain-harmony-by-reciting-hanuman-chalisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Violence After Juma Namaz: बनारस में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर सौहार्द कायम रहने की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Violence After Juma Namaz: बनारस में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ कर सौहार्द कायम रहने की कामना
Thu, 16 Jun 2022 12:52 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:52 PM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से गुरुवार को वाराणसी के शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया गया। सरकार से कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूपुर शर्मा की विवादित धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद विभिन्न शहरों में हुआ हिंसा के विरोध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से वाराणसी के शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा और शांतिपूर्ण माहौल और सौहार्द बने रहने की कामना की। साथ ही सरकार से कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बजरंग दल काशी प्रांत के सह संयोजक कृपा शंकर तिवारी संजीव ने कहा कि पिछले दो जुमे पर अलग-अलग शहरों में उपद्रव हुआ। कानून को हाथ में लिया गया। लोकतंत्र की हत्या की गई। सांप्रदायिक विद्वेश फैलाने वाले बयान दिए गए। ऐसे में सरकार से मांग करते हैं कि हिंसा के आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो।
विज्ञापन
राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन
देशभर में बढ़ती कट्टरपंथी घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर ज्ञापन भी सौपेंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय और महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने एसीएम चतुर्थ अंशिका दीक्षित को सौंपा।
विज्ञापन