सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman had committed murder along with her brother sister-in-law and husband In ballia woman called her lover

प्यार, धोखा और कत्ल: प्रेमी को बुलाया, फिर भाई-भाभी और पति के साथ मिलकर मार डाला; चेहरे पर इसलिए डाला तेजाब

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Mar 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के बलिया में एक महिला ने पति और भाई-भाभी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 

Woman had committed murder along with her brother sister-in-law and husband In ballia woman called her lover
ballia murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

बलिया के रसड़ा कोतवाली के चिलकहर नत्थोपुर लोहटा मार्ग पर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त 19 दिन बाद हो गई। वह आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता था।
Trending Videos


प्रेमिका ने पति, भाई-भाभी सहित पांच लोगों के साथ मिलकर हत्या कर शव के चेहरे पर तेजाब डालकर खेत में फेंका था। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी ओमवीर सिंह ने हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त पंकज गुप्ता (30) निवासी लाहीडीह थाना फूलपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है।

पंकज को आजमगढ़ से बुलाकर प्रेमिका रेखा व उसके भाई-भाई सहित पांच रिश्तेदारों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। शव की शिनाख्त न हो इसके लिए चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया था। स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के प्रयास से हत्या का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अभियुक्तों विजयपाल सिंह उसकी पत्नी अंजनी सिंह और साले मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। निशानदेही पर युवक का मोबाइल फोन, तेजाब की दो खाली बोतल, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे बनाता था दबाव
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम संबंध का मामला है। पंकज गुप्ता के बगल के गांव सिकहुला थाना सरायमीर निवासी विजय पाल सिंह की बहन रेखा सिंह से गहरे संबंध थे। 

 

कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पंकज के पास थे। पंकज आए दिन रेखा पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अनावश्यक दबाव बनाता था। इससे तंग आकर रेखा ने पति अरुण सोनी निवासी नियाऊज थाना फूलपुर व भाभी अंजनी सिंह पत्नी विजय पाल सिंह को ये बात बताई। 

इसी बीच पांच फरवरी को भाभी अंजनी सिंह के मायके चिलकहर थाना गड़वार में छोटी बहन की शादी थी। शादी में विजय पाल सिंह, अंजनी सिंह, विजय पाल की बहन रेखा सिंह व पति अरुण सोनी आए हुए थे। चारों ने इस समस्या के संबंध में अंजनी सिंह के भाई मनीष सिंह से बात की। सबने मिलकर योजना बनाई।

रेखा ने सात फरवरी को पंकज गुप्ता को मिलने के बहाने रसड़ा बुलाया। पांचों ने मिलकर हत्या कर दी। युवक के बैग व कुछ कपड़ों को वहीं पर जला दिया तथा मोबाइल को कुछ दूरी पर फेंक दिया। अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद शिनाख्त न होने पर निर्धारित समय के बाद शव का पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया।

सर्विलांस से अंतिम लोकेशन मिली रसड़ा तो पहुंची आजमगढ़ पुलिस
पंकज गुप्ता की बहन की शादी 24 फरवरी को थी। इस बीच पंकज के लापता होने व मोबाइल ऑफ होने पर परिजनों ने खोजबीन के बाद गुमशुदगी फुलपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस को सर्विलांस से पंकज की अंतिम लोकेशन रसड़ा स्टेशन के पास मिली। 
 

इसके बाद रसड़ा पुलिस की मदद ली तो अज्ञात शव मिला। हुलिया मिल रहा था। परिजनों ने फोटो व कपड़ों से शिनाख्त की। एसपी ने कहा कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों को जोड़ने पर प्रेमिका रेखा के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। 
 

पुलिस ने तीन अभियुक्त विजय पाल सिंह, पत्नी अंजनी सिंह व साले मनीष सिंह को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपी प्रेमिका रेखा सिंह और उसके पति अरुण सोनी की तलाश की जा रही है। पता चला है कि दोनों मध्यप्रदेश भागे हुए हैं। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed