सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman Jumps into River After Seating Child on Bridge Police Rescue Weeping Child Underway for Family

UP: मायके के लिए निकली महिला पुल पर बच्चे को छोड़कर गंगा में कूदी, ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित; जानें मामला

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में इस वारदात की जानकारी मिलते ही माैके पर चुनार कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। महिला के बच्चे से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके परिवार वालों की तलाश शुरू कर दी गई थी।

Woman Jumps into River After Seating Child on Bridge Police Rescue Weeping Child Underway for Family
पुल पर लगी स्थानीय लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: चुनार थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल पर रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटे को पुल पर छोड़कर गंगा नदी में कूद गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। राहगीर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा चुकी थी।

Trending Videos


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी आरती (36), पत्नी बबलू के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र छोटू (10) के साथ पुल पर पहुंची थी। बेटे को वहीं छोड़कर उसने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद बच्चा रोता-बिलखता मिला, जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया।

परिजनों में मचा कोहराम

बताया गया कि आरती का मायका चुनार थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में है और उसका विवाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के बड़े भाई पत्तू ने बताया कि शनिवार रात बहन ने फोन कर ससुराल में हो रहे विवाद की जानकारी दी थी।

उसने कहा था कि वह घर आना चाहती है, लेकिन रविवार सुबह पुलिस से घटना की सूचना मिली कि उसने पुल से कूदकर जान देने का प्रयास किया है। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि महिला की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed