सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman killed vehicle while crossing four-lane highway stone-pelting between villagers and police

महिला की मौत के बाद बवाल: ग्रामीणों और पुलिस के बीच 40 मिनट तक पथराव, 200 मीटर तक फैले पत्थर; ऐसे हुआ हादसा

अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 20 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Mau News: घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ पर फोरलेन पार करते समय वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव हुआ। फोरलेन के दोनों ओर चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने अंडरपास या ओवरब्रिज न होने को लगातार हो रहे हादसों की बड़ी वजह बताया।

Woman killed vehicle while crossing four-lane highway stone-pelting between villagers and police
मऊ में ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ पर शनिवार की शाम पांच बजे फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने शांति देवी (50) को रौंदकर भाग गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक ही जगह पर वाहनों की टक्कर से लगातार हो रही मौतों से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने फोरलेन जाम करके बैठ गए।





मान मनौव्वल के एक घंटे बाद पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस के जवानों ने भी वही पत्थर उठाकर ग्रामीणों के ऊपर मारना शुरू कर दिया। करीब 200 मीटर तक फोरलेन पर छोटे छोटे पत्थर बिछ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमराडाड निवासी शांति देवी शनिवार की शाम पैदल बाजार करने पीढ़वल मोड़ गई थीं। फोरलेन पार कर रही थीं, तब तक किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय और शांति के गांव के लोगों ने पहुंचे और अंडरपास की मांग पर शव फोरलेन पर रखकर जाम लगा दिया। 

जाम लगाने की सूचना पर घोसी उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, सीओ जितेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय पहुंचे। मामला बिगड़ता देख मौके पर घोसी, कोपागंज, दोहरीघाट और मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन थाना की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।

16 दिन पहले हुई थी युवक की मौत
पीढ़वल मोड़ के पास अंडरपास या ओवरब्रिज नहीं होने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हर सप्ताह किसी जान जा रही तो कोई घायल हो जाता है। 17 दिसंबर 2025 को पीढ़वल मोड़ पर घोसी नगर के मदापुर समसपुर छावनी निवासी मुंशी रशीद अहमद की मौत हो गई थी। बीते 03 मई की रात करीमुद्दीनपुर निवासी मौलवी तौकीर और कस्बा खास निवासी रितेश चौहान (25) की मौत हो गई थी। बीते छह जून की दोपहर में हांसापुर किरकिट निवासी उदित कुमार उर्फ शुभम (28) की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed