सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   World Cancer Day radiotherapy increased by 30% and number of oral cancer patients risen by 25% in Varanasi

World Cancer Day 2026: काशी में साल में रेडियोथेरेपी 30% ज्यादा, मुंह के कैंसर के मरीज 25% बढ़े

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 04 Feb 2026 10:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में हर साल कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। स्थिति ये है कि तीन साल में मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया। यहां हर दिन 350 से ज्यादा मरीज थेरेपी ले रहे हैं। 

World Cancer Day radiotherapy increased by 30% and number of oral cancer patients risen by 25% in Varanasi
कैंसर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

महामना कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा कैंसर मरीजों को रेडिएशन दिया जा रहा है। दोनों जगह हर दिन 350 से ज्यादा मरीजों को रेडिएशन मिल रहा और 2025 में 4735 मरीजों ने रेडिएशन लिया, जबकि 2024 में 3641 लोगों ने लिया। वहीं 2018 में एक साल में 535 लोगों को थेरेपी दी गई। सबसे ज्यादा 25 फीसदी मरीज मुख कैंसर से ग्रसित थे, जिन्होंने रेडिएशन की थेरेपी कराई। ये आंकड़े मंगलवार को अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी किए गए। 

Trending Videos


विश्व कैंसर दिवस पर जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश सहित आसपास के पड़ोसी राज्यों के कैंसर मरीज बेहतर और आधुनिक इलाज के लिए ज्यादा आते हैं। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर (एमपीएमएमसीसी) केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल (एचबीसीएच) को मिलाकर कुल छह अस्पतालों के आंकड़े हैं। यहां पर पिछले साल तीन अतिरिक्त रेडिएशन मशीनें लगाईं गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

65 फीसदी को इलाज में रेडियोथेरेपी की जरूरत

महामना पं. मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. आशुतोष मुखर्जी ने बताया कि अस्पताल आने वाले लगभग 60 से 65 प्रतिशत मरीजों को इलाज के किसी न किसी चरण में रेडियोथेरेपी की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि जब वर्ष 2018 में अस्पताल की शुरुआत हुई थी, उस वर्ष केवल 532 मरीजों को रेडिएशन थेरेपी दी गई थी, जबकि साल 2025 में यह संख्या बढ़कर 4,735 हो गई।

इसे भी पढ़ें; IIT BHU: सामूहिक दुष्कर्म मामले में आईआईटी की छात्रा से जिरह, पांच फरवरी को फिर होगी सुनवाई
 
35 दिन का है थेरेपी कोर्स
डॉ. मुखर्जी के मुताबिक रेडिएशन थेरेपी लेने वाले मरीजों में करीब 25 फीसदी मरीज मुख कैंसर से पीड़ित होते हैं। इसका मुख्य कारण तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों का सेवन है। एक मरीज को रेडिएशन थेरेपी का पूरा कोर्स करने में औसतन 35 दिन का समय लगता है, हालांकि मरीज की स्थिति के अनुसार यह अवधि कम या ज्यादा हो सकती है। मुख कैंसर के बाद स्तन कैंसर के मरीजों की संख्या रेडिएशन थेरेपी के लिए दूसरे स्थान पर है। कैंसर के इलाज में समय पर जांच और बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में पहचान बहुत जरूरी है। रेडिएशन विभाग के डॉ. संबित स्वरूप नंदा ने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों के साथ एडवांस तकनीक भी है। इसमें खासकर श्वास के साथ मैच कर रेडिएशन देने के साथ ही त्वचा संबंधित बीमारियों के लिए रेडिएशन दिया जाता है।

पीएम मोदी ने किया दो मशीनों का उद्घाटन

अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने बताया कि शुरुआती दौर में अस्पताल में केवल एक रेडिएशन मशीन उपलब्ध थी, जबकि वर्तमान में दोनों अस्पतालों को मिलाकर कुल छह आधुनिक रेडिएशन मशीनें कार्यरत हैं। तीन नई मशीनें पिछले वर्ष शुरू की गई थीं, जिनमें से दो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

वर्ष                        रेडिएशन पाने वाले मरीजों की संख्या
2018                         532
2019                         1153
2020                         2090
2021                         3050
2022                         3264
2023                         3307
2024                         3641
2025                         4735

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed