'माफ कर दीजिए अब गोली नहीं चलाऊंगा': मुठभेड़ में घायल बदमाश गिड़गिड़ाया, बाल अपचारी भी संरक्षण में; FIR
UP Encounter News: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। वहीं एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से झपटमारी में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया सामान बरामद हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Azamgarh News: आजमगढ़ में थाना बिलरियागंज पुलिस ने झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ शामिल एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, नगदी, मोबाइल फोन, लेडीज बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 23 मई को महजबीन पत्नी शादाब अहमद निवासी ग्राम जमीन रसूलपुर थाना रौनापार ने थाना बिलरियागंज में तहरीर देकर बताया था कि वह बिलरियागंज बाजार से ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। इसी दौरान बघैला के पास पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया, जिसमें नगदी और मोबाइल फोन रखा था। इस संबंध में थाना बिलरियागंज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने की कार्रवाई
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार को थाना बिलरियागंज पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि झपटमारी की घटना में शामिल आरोपी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से नहर पटरी मार्ग होते हुए नसीरपुर की तरफ आ रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने नसीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फुजैल अहमद निवासी अंबेडकर नगर कसाई मोहल्ला, कस्बा व थाना बिलरियागंज के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले सीएचसी बिलरियागंज और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मौके से एक तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, एक खोखा, झपटमारी के 9800 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन, एक लेडीज बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।