पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Young man found dead five months after marrying woman sister claims in-laws disliked him and alleges murder

UP: अंधी युवती से शादी करने के 5 माह बाद युवक की मिली लाश, बहन बोली- ससुराली पसंद नहीं करते थे; हत्या हुई है

Sun, 05 Jul 2026 12:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Jul 2026 12:17 PM IST
सार

Varanasi News: जिले के बिहड़ा गांव के पास नहर किनारे 40 वर्षीय जग्गू का शव मिला। सिर और सीने पर चोट के निशान तथा घटनास्थल पर खून मिलने से हत्या की आशंका जताई गई। बहन ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Young man found dead five months after marrying woman sister claims in-laws disliked him and alleges murder
जग्गू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के पास हाईवे के दक्षिण नहर किनारे बनी सड़क पर रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में बिहड़ा गांव निवासी गीता देवी ने शव की पहचान अपने भाई जग्गू (40) पुत्र नंदा, निवासी गौर गांव (मिर्जामुराद) के रूप में की। बहन ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि शव के पास कई स्थानों पर खून के निशान मिले। मृतक के सिर और सीने पर भी गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन


मृतक की बहन गीता देवी ने बताया कि उसके भाई ने करीब पांच माह पहले बिहड़ा गांव निवासी सचानू की दृष्टिबाधित बेटी विमला से परिवार की इच्छा के विरुद्ध विवाह किया था। विवाह के बाद वह अक्सर अपनी ससुराल आता-जाता था, लेकिन परिवार के विरोध के कारण उनके घर कम आता था। उन्होंने आशंका जताई कि उनके भाई की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार, जग्गू रोहनिया क्षेत्र के एक ढाबे पर कर्मचारी के रूप में काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम उसे गौर गांव में घूमते हुए देखा गया था। बताया गया कि उसकी पहले भी एक शादी हुई थी, लेकिन उससे कोई संतान नहीं थी।

घटना की सूचना पर एसीपी राजातालाब और मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed