सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   YouTubers scuffled with Sujabad police station in-charge snatched his badge and threw it on road in Varanasi

पुलिस का खौफ खत्म: दरोगा से की हाथापाई, बैज नोंचकर सड़क पर फेंका; दो यूट्यूबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सूजाबाद चौकी इंचार्ज से हाथापाई कर बैज नोंचकर सड़क पर फेंकने का आरोप लगा है। चौकी इंचार्ज ने दो यूट्यूबरों के खिलाफ रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

YouTubers scuffled with Sujabad police station in-charge  snatched his badge and threw it on road in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में डोमरी स्थित नगर निगम के पौधरोपण मामले में भ्रामक प्रचार-प्रसार करने के आरोपी इंडिया मिरर वॉयस के रवि कुमार और हिमांशु तिवारी ने सूजाबाद चौकी इंचार्ज प्रशांत पांडेय से शनिवार को हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज का बैज भी नोंचकर सड़क पर फेंक दिया गया। सूजाबाद चौकी इंचार्ज ने रवि कुमार और हिमांशु तिवारी के खिलाफ रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos


चौकी इंचार्ज प्रशांत पांडेय ने बताया कि डोमरी में पौधरोपण की भ्रामक रिपोर्टिंग करने के मामले में नगर निगम की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोपी, चंदौली के मुगलसराय कोतवाली के कुढ़कला निवासी इंडिया मिरर वॉयस के रवि कुमार को बयान के लिए चौकी पर बुलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: 7वीं बार घोड़ी चढ़ने की तैयारी में 55 साल के पिता, शादी रुकवाने के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

रवि कुमार अपने साथी, लाठ नंबर दो, मुगलसराय निवासी हिमांशु तिवारी के साथ पहुंचे। इस दौरान पूछताछ के दौरान दोनों उग्र हो गए। गाली-गलौज पर उतर आए और वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे दी। चौकी से बाहर सड़क पर निकलकर हंगामा किया। 

रवि कुमार और हिमांशु तिवारी ने हाथापाई की और वर्दी पर लगा बैज भी नोंचकर फेंक दिया। इस बीच सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया। दोनों यूट्यूबर बताए गए हैं। रामनगर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed