{"_id":"6995266871e95cba3c0d9f7e","slug":"bihar-news-video-viral-police-station-bribery-of-character-certificate-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3964855-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस लेने का वीडियो वायरल, दरोगा पर लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर घूस लेने का वीडियो वायरल, दरोगा पर लगा आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 03:58 PM IST
दरभंगा के लहेरियासराय थाना परिसर में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दरोगा को कथित तौर पर पांच सौ रुपये लेते हुए देखा जा सकता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक युवक थाना परिसर के बरामदे में बैठे दरोगा की टेबल के पास खड़ा दिखाई दे रहा है। युवक कागजात के साथ अपने पर्स से 500 रुपये निकालकर दरोगा को देता नजर आ रहा है। थाना से बाहर निकलने के बाद जब युवक से पूछा गया कि उसने किस काम के लिए रुपये दिए, तो उसने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सत्यापन कराने आया था और इसी एवज में उसने रुपये दिए हैं। वीडियो में युवक अपना नाम और पता भी बताता दिख रहा है।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लहेरियासराय थाना जिला मुख्यालय क्षेत्र में आता है। इसी क्षेत्र में प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। इस तरह खुलेआम रिश्वत लेना कोई नहीं बात नहीं है। यहां पर लगातार इस की घटना होती है। आम लोगों से हर काम के लिए रिश्वत मांगे जाते हैें। इधर, इस मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मियों ने एसएसपी का भी डर नहीं
बताया जा रहा है कि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के आदेश पर अब तक दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि कुछ के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मियों में कार्रवाई का भय नजर नहीं आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।