बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Bihar: Ex MLA's son high handed behavior matter resolved at aurangabad bihar police station video viral

Bihar News: पूर्व विधायक के बेटे का कथित ‘दादागिरी’ वीडियो वायरल, अस्पताल में विवाद से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 05:58 PM IST
Bihar: Ex MLA's son high handed behavior matter resolved at aurangabad bihar police station video viral

औरंगाबाद के ओबरा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह के बेटे व पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप सिंह की दादागिरी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि यह वीडियो आज यानी मंगलवार की सुबह का है।

कहा जा रहा है कि यह वीडियो दाउदनगर के पिराहीबाग स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल का है। इस वीडियो में पूर्व विधायक के बेटे कुणाल प्रताप सिंह कथित तौर पर दादागिरी करते दिख रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी होती दिख रही है।

पति-पत्नी के विवाद की पंचायती करने गए थे पूर्व विधायक के पुत्र
कहा जा रहा है कि जिस प्राइवेट हॉस्पिटल का यह वायरल वीडियो है, उसमें एक महिला नर्स काम करती है। महिला नर्स का अपने पति से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को सुलझाने के इरादे से पूर्व विधायक के पुत्र मंगलवार की सुबह पंचायती कराने अस्पताल पहुंचे थे।

 पूर्व विधायक के पुत्र ने दिखाई दादागिरी
जानकारों के अनुसार, पूर्व विधायक के बेटे ने पति-पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने को लेकर अस्पताल संचालक से बात की थी। बातचीत में संचालक ने उन्हें वार्तालाप के लिए अस्पताल बुलाया था। वार्तालाप के दौरान पूर्व विधायक के पुत्र ने अस्पताल प्रबंधन पर महिला नर्स को यह कहते हुए नौकरी से हटाने का दबाव बनाया कि जब महिला का पति उससे नौकरी नहीं कराना चाहता है तो वे उसे नौकरी से हटा दें।

वहीं, अस्पताल संचालक ने कहा कि जब महिला नर्स नौकरी करना चाहती है तो वह उसे जबरन कैसे हटा सकते हैं। यदि वह स्वेच्छा से नौकरी छोड़ देती है तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई और पूर्व विधायक के पुत्र कथित तौर पर दादागिरी करने लगे।

अस्पताल के कर्मी को घायल करने का भी आरोप
आरोप है कि पूर्व विधायक के पुत्र ने दादागिरी दिखाने के दौरान अस्पताल के एक कर्मी को भी लहूलुहान कर दिया। पीड़ित कर्मी का आरोप है कि कुणाल प्रताप सिंह ने उन्हें ब्लेड मारकर लहूलुहान किया है।

थाने में भी हुई दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की
पूर्व विधायक के पुत्र के मौके से निकल जाने के बाद पीड़ित पक्ष मामले की शिकायत करने दाउदनगर थाना पहुंचा। इसकी खबर मिलते ही पूर्व विधायक के पुत्र थाने पर आ धमके और थाने में भी दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष शांत हुए। शांत होने के बाद दोनों पक्षों ने फिर से बातचीत की और मामला सुलह-समझौते तक पहुंच गया। सुलह-समझौते के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ थाने में कोई शिकायत दर्ज कराए बगैर वापस चले गए।

नर्स की नौकरी छोड़ बेंगलुरु में पति के साथ रहेगी पत्नी
दोनों पक्षों में हुए समझौते के बाद प्राइवेट अस्पताल की नर्स ने सहमति दी है कि वह नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहेंगी, जहां उनके पति जॉब करते हैं। वहीं, नर्स के पति ने भी उन्हें मारपीट नहीं करने का भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें- Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल; दावों की खुली पोल

थानाध्यक्ष का बयान
मामले में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि विवाद के बाद दो पक्ष शिकायत के लिए थाना आए थे, लेकिन शिकायत आवेदन देने से पहले दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। मामले में किसी पक्ष से कोई शिकायत आवेदन नहीं मिला है। 

गौरतलब है कि पूर्व विधायक के पुत्र कुणाल प्रताप सिंह की चर्चा मुसलमानों के हमदर्द राजद नेता के रूप में होती है। चूंकि जिस अस्पताल संचालक से कुणाल का विवाद हुआ, वह मुस्लिम है। इसी वजह से यह दावा किया जा रहा है कि कैमरे में उनका कथित ‘असली चेहरा’ दिखा है और मुसलमानों से उनकी हमदर्दी झूठी है। साथ ही, वायरल वीडियो को लेकर दाउदनगर में सियासत का बाजार भी गर्म हो गया है। वीडियो में कथित तौर पर अभद्र भाषा, धक्का-मुक्की और मारपीट जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: तेज धूप और उमस से राजधानी में लोग बेहाल, बादलों की आवाजाही से बारिश की उम्मीद

11 Aug 2026

शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

11 Aug 2026

Sirmaur: नाहन-दिल्ली HRTC बस सेवा बंद होने पर बिंदल का सरकार पर हमला, बोले- सुविधाएं बढ़ाने के बजाय सेवाओं पर लगा रहे ताले

11 Aug 2026

Rajasthan: निकाय चुनाव पर बेनीवाल का बड़ा दांव, एक-दो दिन में होगा फैसला

11 Aug 2026

फरीदाबाद सेक्टर 15 में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

11 Aug 2026
विज्ञापन

Punjab Election 2027: अकाली दल वारिस पंजाब ने बस्सी पठाना से सतवंत सिंह को बनाया उम्मीदवार

Saharanpur: महाशिवरात्रि पर भी डाक कांवड़ियों की रफ्तार जारी, गंगाजल लेकर दौड़ रहे शिवभक्त

11 Aug 2026
विज्ञापन

Solan Crime: कबाड़ कारोबारी पर गोली चलाने वाले दो आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद

11 Aug 2026

Solan News: ठोड़ो ग्राउंड में 585 प्रशिक्षुओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, राजयोग से बढ़ाया आत्मबल

11 Aug 2026

Baghpat: भारी बारिश के बीच पुरा महादेव में कांवड़ियों का जलाभिषेक जारी, सुरक्षा में डटे पुलिसकर्मी

11 Aug 2026

Saharanpur: डाक कांवड़ियों के साथ चल रहा ट्रक खाई में पलटा, बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर

11 Aug 2026

Saharanpur: शाकंभरी क्षेत्र में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

11 Aug 2026

Shamli: बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, लगी लंबी कतार

11 Aug 2026

UP: शामली से डाक कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी

11 Aug 2026

MP: ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाला गिरोह बेनकाब, दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार; नकद-सोना बरामद

11 Aug 2026

सावन शिवरात्रि पर खुशनुमा रहा मौसम, सुबह से बारिश

11 Aug 2026

कानपुर: भाई की जिंदगी के लिए 10 किमी चल महादेव को चढ़ाया जल

11 Aug 2026

Shamli: 22 युवाओं की डाक कांवड़, 9वीं बार हरिद्वार से उठाया गंगाजल

11 Aug 2026

Baghpat: कांवड़ यात्रा में कलाकारों के हैरतअंगेज अग्नि करतब, मुंह से आग निकालते देख उमड़ी भीड़

11 Aug 2026

Baghpat: शिवरात्रि पर पुरामहादेव में उमड़ा केसरिया सैलाब, 15 लाख से ज्यादा कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

11 Aug 2026

चंडीगढ़ निगम ऑफिस से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Shamli: डाक कांवड़ियों की रफ्तार से गूंजा मेरठ-करनाल हाईवे, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच मंजिल की ओर दौड़ते शिवभक्त

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: सांझक के शिव-पार्वती मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लंबी कतार में लगे भक्त

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: पानीपत-खटीमा हाईवे पर दौड़ी बाइकर्स की टोली, शिवभक्तों में दिखा उत्साह

11 Aug 2026

Baghpat: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक को लगी श्रद्धालुओं की कतार

11 Aug 2026

Shamli: ढोल-नगाड़ों के साथ घर पहुंचे शिवभक्त, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: कांवड़ मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, शिवालयों में जलाभिषेक

11 Aug 2026

Sirmaur News: सरकारी जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने पथराव, दोनों पक्षों पर केस; एसडीएम ने जताई सख्ती

11 Aug 2026

Sirmaur Weather: नाहन में झमाझम बारिश, उमस से राहत; भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह

11 Aug 2026

लखनऊ में स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संस्थापक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed