Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Villagers protest against closure of railway gate in Vaishali bhar officers try to persuade people
{"_id":"698b069bcd64015a3d0f3802","slug":"bihar-vaishali-huge-uproar-in-against-the-closure-of-the-railway-gate-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3935447-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेलवे फाटक को बंद करने के विरोध में उतरे ग्रामीण, लोगों को मनाने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेलवे फाटक को बंद करने के विरोध में उतरे ग्रामीण, लोगों को मनाने में जुटे अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 04:10 PM IST
Link Copied
वैशाली जिले के महनार में रेलवे फाटक बंद करने के निर्णय के खिलाफ भारी हंगामा हुआ। दो दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान जन आक्रोश भड़क गया और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम को खदेड़ दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे हैं।
रेलवे फाटक बंद करने का फैसला
यह मामला हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड स्थित वासुदेवपुर चंदेल-लोदीपुर रेलवे ढाला से जुड़ा है। रेलवे प्रशासन ने इस फाटक को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। दो दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि यह फाटक मुख्य सड़क पर होने के कारण बंद होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और आम लोग काफी परेशान हैं।
प्रशासन और वैकल्पिक व्यवस्था
प्रशासन ने बताया कि यह आदेश 2020 में आया था और इसे अब पूर्णरूप से लागू किया जा रहा है। रेलवे और जिला प्रशासन की टीम वैकल्पिक मार्ग के रूप में एप्रोच रोड तैयार कर रही है। हालांकि, ग्रामीण ओवरब्रिज या अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि लोगों से उनकी मांगें पूछी जा रही हैं और स्थिति को शांत करने का प्रयास जारी है।
लोगों को समझाने में जुटे ग्रामीण
स्थानीय लोगों के विरोध और आक्रोश के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी अभी भी लोगों को समझाने और वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में जानकारी देने में लगे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।