{"_id":"6a68a91617e4c9f3cc017c20","slug":"youth-congress-gheraoed-the-corporation-office-over-public-utility-issues-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4550695-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 09:23 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिला के अंबिकापुर में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने शहर की मूलभूत नागरिक सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन और घेराव के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, लेकिन बाद में माहौल शांत हो गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और तेज करेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष दुबे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के सभी 48 वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही शहर की कई सड़कें बदहाल स्थिति में हैं और जगह-जगह बने गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। संगठन ने क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई।
युवा कांग्रेस ने शहर की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों, विशेषकर रिंग रोड क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को फिर से चालू कराने की मांग भी रखी। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर अधूरे पड़े फव्वारों और सौंदर्यीकरण कार्यों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता बताई गई।
ज्ञापन में नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों का पिछले सात से आठ माह से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। युवा कांग्रेस का कहना था कि वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए कहा कि सभी मांगों की समीक्षा कर उक्त मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।