{"_id":"69b7ad973502db8a3f0b3d76","slug":"balod-tin-shed-collapses-during-tableau-10-villagers-injured-balod-news-c-1-1-noi1492-4055322-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balod News: झांकी देखने उतरे लोग टीन शेड पर, अचानक भरभराकर गिरा; हादसे में 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: झांकी देखने उतरे लोग टीन शेड पर, अचानक भरभराकर गिरा; हादसे में 10 लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 12:56 PM IST
Link Copied
बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम पोंडी मटिया में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ। रात्रिकालीन झांकी कार्यक्रम के दौरान एक टीन शेड अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उत्साहपूर्वक टीन शेड के ऊपर चढ़ गए। शेड लोगों का भार सहन नहीं पाई और अचानक ढह गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेड गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पताल में रिफर किया गया है।
शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शेड की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रश्न खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेड गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद शेड की गुणवत्ता और आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।