{"_id":"69b2a73e055ec35d2800ebef","slug":"there-is-no-gas-cylinder-crisis-in-balod-avoid-rumours-administration-balod-news-c-1-1-noi1492-4040609-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालोद में गैस सिलेंडर का संकट नहीं, अफवाहों से बचें- प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में गैस सिलेंडर का संकट नहीं, अफवाहों से बचें- प्रशासन
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:53 PM IST
Link Copied
मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध के बीच देश भर में पनपे ईंधन संकट के अंदेशों को बालोद जिला प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। जिला खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। गुरुवार को जिला प्रशासन ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ एक समीक्षा बैठक की।
बैठक के बाद जिला खाद्य अधिकारी तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि जिले में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। बुकिंग के मात्र चार दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि कुछ सक्षम लोग घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से एडवांस बुकिंग कर रहे हैं, जिससे बुकिंग वेबसाइट पर दबाव बढ़ रहा है। नागरिक धैर्य रखें और जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें।
घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग पर गिरेगी गाज
प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि घरेलू (14.2 किलो) गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल या अन्य दुकानों में करना दंडनीय अपराध है। यदि कोई संचालक या प्रतिष्ठान घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी 11 गैस एजेंसी संचालकों को नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
बालोद में गैस सिलेंडर का संकट नहीं, अफवाहों से बचें: प्रशासन- फोटो : credit
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।