{"_id":"67cafdfeb6df49e2f80df97c","slug":"video-bhatapara-nagar-palika-president-ashwani-sharma-issued-notice-to-13-employees","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाटापारा नगर पालिका के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने 13 कर्मचारियों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाटापारा नगर पालिका के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने 13 कर्मचारियों को जारी किया नोटिस
भाटापारा नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सीएमओ जफर खान के माध्यम से नगर पालिका के 13 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि उन्होंने जब से पदभार ग्रहण किया है, वे नियमित रूप से नगर पालिका कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों से कुछ कर्मचारी कार्य अवधि में अनुपस्थित रहे हैं और कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए सीएमओ के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है।
अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कार्य अवधि में कर्मचारियों का कार्यालय में उपस्थित होना आवश्यक है ताकि नगरवासियों को अपनी आवश्यकताओं के लिए आसानी से सेवाएं मिल सकें। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों में उदासीनता थी और वे कार्य में रुचि नहीं दिखा रहे थे। अब समय बदल चुका है और वे और उनके साथी पार्षद पूरी इमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं।
अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नोटिस के बाद भी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं होते, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि नगरवासी उनकी ओर आशा लगाए हुए हैं, और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।