Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : tractor-trolley carrying potatoes crushed three people one died angry people blocked the road
{"_id":"67caa018e7c51a7b0d08f248","slug":"video-tractor-trolley-carrying-potatoes-crushed-three-people-one-died-angry-people-blocked-the-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आलू ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत...दो की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने लगा दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आलू ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत...दो की हालत गंभीर, आक्रोशित लोगों ने लगा दिया जाम
बाह के चित्राहाट के नगला इमली गांव में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे आलू लदे ट्रैक्टर ट्रॉला ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में जसवंतनगर इटावा के दशहरी गांव के श्रीकृष्ण (55) की मौत हो गई। जबकि पुरा जाख के बलराम एवं सोनू घायल हो गए। मौके पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके से भागे चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर से मृतक के शव को नहीं उठने दिया, कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन पर करीब आधा घंटा बाद जाम खोल दिया गया। एसओ चित्राहाट रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक श्रीकृष्ण अपनी ससुराल नगला इमली आए थे, हादसे में उनकी मौत होने से परिवार में मातमी कोहराम मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।