Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : freedom fighters and successors presented their anguish before the DC In Hisar
{"_id":"67caa42c1fc9e51914040c2b","slug":"video-freedom-fighters-and-successors-presented-their-anguish-before-the-dc-in-hisar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में स्वतंत्रता सेनानियों व उतराधिकारियों ने डीसी के समक्ष रखी मन की पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में स्वतंत्रता सेनानियों व उतराधिकारियों ने डीसी के समक्ष रखी मन की पीड़ा
स्वतंत्रता सेनानी जन कल्याण संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को डीसी के माध्यम से सीएम नायब सिंह सैनी को मांगपत्र भेजा। जिसमें इन परिवारों ने कई मांग रखी। स्वतंत्रता सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों ने डीसी के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। डीसी ने कहा कि आपके सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को 2 प्रतिशत आरक्षण होरिजेंटल दिया जाए। पूर्व सैनिकों के साथ इसको शामिल न किया जाए। उतराखंड की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की कुटुंब पेंशन योजना की तरह से स्वतंत्रता सेनानी की प्रथम पीढ़ी का देहांत होने के बाद उनके समस्त परिवार को 5000-5000 रुपये पेंशन दी जाए। यह पेंशन उनहें 60 साल की आयु तक दी जाए।
हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समिति की मेंबर कमेटी का पुनर्गठन करके उत्तराधिकारी सम्मान समिति में जल्द से जल्द मर्ज की जाए। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को भी आईकार्ड जारी किए जाएं। स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाए। स्वतंत्रता सेनानियों परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित किया जाए। 15 अगस्त, 26 जनवरी को सरकार की ओर से सम्मानित कार्यक्रम में पुलिस की ओर से परिवारों को अपमानित किया जाता है। इसे बंद किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।