{"_id":"67caaa0a52449039c70bdfc4","slug":"video-mahalo-na-bthaka-hal-sa-bugdhhaya-utasaha-ka-mahal-halyara-na-bhajana-sa-bthha-sama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महिलाओं ने बैठकी होली से बढ़ाया उत्साह का माहौल, होल्यारों ने भजनों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महिलाओं ने बैठकी होली से बढ़ाया उत्साह का माहौल, होल्यारों ने भजनों से बांधा समां
काशीपुर में पशुपति विहार कालोनी स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में महिला बैठकी होली का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर महिला होल्यारों ने होली गीतों और भजनों से समां बांध दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक संस्कृति को जीवंत कर दिया। महिला होल्यारों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ की महिलाओं को अपनी संस्कृति और कला को लोगों तक पहुंचाना है। बैठकी होली की धूम होली के दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान महिलाओं ने स्वांग रचाकर और होली गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन में, गणपति गौरी महेश मनाऊ इन संग पूजो, घर-घर में धूम मचाई रे आज हमारे घर होली आई रे, और चन्दा छुप मत जाना जैसे होली गीतों से उत्साह का माहौल बनाया। ढोलक की थाप पर महिलाओं ने होली गायन किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में चंद्रा पांडे, भावना खनुलिया, शुभ्रा शर्मा, प्रभा तिवारी, हेमलता बिष्ट, आनंदी डुंगराकोटी, सुधा जोशी, ज्योति खनुलिया, साधवी शर्मा सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं ने कहा कि यह आयोजन न केवल उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ता है, बल्कि समाज में एकता और उत्साह का संदेश भी देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।