{"_id":"67ca8028f48ee17e7402fcf3","slug":"police-reached-on-the-information-of-illegal-excavation-of-sand-seeing-this-the-driver-ran-away-with-the-tractor-the-engine-overturned-video-surfaced-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2700309-2025-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रेत के अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, देखते ही ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, रास्ते में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रेत के अवैध उत्खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, देखते ही ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, रास्ते में हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 01:35 PM IST
शहडोल जिले में माफिया रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन दिनदहाड़े कर रहे हैं, लेकिन खनिज विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। स्थानीय पुलिस को जब अवैध खनन की जानकारी मिलती है, तब वह मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।
जानकारी के अनुसार, खैरहा थाना क्षेत्र के छपरी घाट, सरफा नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर भागने लगा, उसने रास्ते में ही हाइड्रोलिक उठाकर रेत को अनलोड कर दिया। लेकिन, कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित हो गया और जंगल में पलट गया। हालांकि, चालक और मालिक मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और मालिक फरार हो गए। जांच में पता चला कि वाहन चालक मुकेश कोल और वाहन मालिक विपिन द्विवेदी बोडरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने खनिज अधिनियम के साथ-साथ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं में दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।