{"_id":"69ad294147445980df0c4eb9","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4026110-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, देर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, देर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, लाखों का सामान जलकर खाक
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 01:47 PM IST
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत थान-खम्हरिया में बीती रात करीब 11.30 बचे एक जूता-चप्पल के दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दुकान के भीतर शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई होगी। जिस दुकान में यह आग लगी है, वह दो मंजिला है।
भीषण आग ने दोनों मंजिल को अपने चपेट में ले लिया था। आसपास के लोगों ने नगर पंचायत थान-खम्हरिया को जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर फायर बिग्रेड की सुविधा नहीं मिलने के कारण बेमेतर नगर पालिका से फायर बिग्रेड टीम को बुलाया गया। ये टीम भी घटना के करीब दो घंटे बाद पहुंची, जब तक पूरा दुकान का सामान जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात रहीं कि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत बचाव का काम शुरू कर दिया था,जिसके चलते यह आग दूसरे दुकानों तक नहीं पहुंची। जहां पर यह घटना हुई है, वह शहर का आबादी क्षेत्र में आता है। आग ज्यादा बढ़ जाता तो ज्यादा नुकसान होता। इस घटना में किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।