बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Closure reports not filed in lakhs of cases across the state High Court summons DGP for a response in Bilaspur

Bilaspur: प्रदेश के लाखों मामलों में क्लोजर रिपोर्ट नहीं हुई पेश, हाईकोर्ट ने डीजीपी को किया जवाब तलब

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 04:50 PM IST
Closure reports not filed in lakhs of cases across the state High Court summons DGP for a response in Bilaspur
बिलासपुर-प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर हाईकोर्ट ने सवाल उठाया है। कोर्ट में पेश आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 लाख 47 हजार 714 मामले ऐसे हैं, जिनमें पुलिस की जांच तो पूरी हो चुकी है, लेकिन साल से उनकी क्लोजर रिपोर्ट (खात्मा/खारिजी रिपोर्ट) सक्षम अदालतों में पेश ही नहीं की गई है। इस पर हाई कोर्ट ने डीजीपी से जवाब मांगा है, और 22 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने कहा है। यह आदेश योगेंद्र बाबू शर्मा की ओर से दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने जारी किया।

हाई कोर्ट के पिछले कड़े आदेशों के परिपालन में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने कोर्ट में एक व्यक्तिगत हलफनामा पेश किया। डीजीपी ने स्वीकार किया कि राज्य के कई थानों में वर्षों से मामले लंबित पड़े हैं। डीजीपी ने कोर्ट को बताया कि लंबित मामलों का रिकार्ड इतना बड़ा और भारी-भरकम है कि उसे कागजों ने पर पेश करना मुश्किल था। इसलिए पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य का डेटा एक पेन ड्राइव और बंद लिफाफे में 'ई-दस्तावेज के रूप में कोर्ट को सौंपा है। हलफनामे के अनुसार, इस डंप पड़े मामलों को लेकर डीजीपी 7 मई को सभी जिले के आईजी, एसपी की आपात ऑनलाइन बैठक लेकर इन मामलों के निराकरण के निर्देश दिए थे।

कोर्ट के रुख को देखते हुए डीजीपी ने बताया कि लंबित क्लोजर रिपोर्ट को अदालतों में जल्द से जल्द के दाखिल करने लिए पूरे प्रदेश में एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नर, सभी रेंज के आइजी और जिलों के एसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में एक ठोस कार्ययोजना बनाकर लंबित खात्मा मामलों को तेजी से निपटाने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार बनाया गया है। सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जांच पूरी होते ही समय सीमा के भीतर चार्जशीट या क्लोजर रिपोर्ट संबंधित अदालतों में पेश की जाए और इसकी मानिटरिंग खुद एसपी करेंगे।

हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, पुलिस इन मामलों को साल से फाइलों को दबाकर बैठी है। 15 जून 2026 तक की स्थिति में राज्यभर में 1,47,714 मामलों की फाइलें बंद होने के इंतजार में एसपी और रेलवे एसपी के दफ्तरों में धूल खा रही हैं। कोर्ट ने साफ किया कि जांच पूरी होने के बाद भी क्लोजर रिपोर्ट न लगाना कानूनी प्रक्रिया में बड़ी सुस्ती को दर्शाता है। हाई कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी अपडेटेड प्रगति रिपोर्ट 22 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP: बारिश के बीच मकान मालिक पर दो महिलाओं ने बरसा दी चप्पलें, थप्पड़ों से की पिटाई; देखें हंगामे का यह वीडियो

04 Jul 2026

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04 Jul 2026

कानपुर: शुक्लागंज में मौत का साया, जर्जर मकानों के नीचे दबने को मजबूर लोग, प्रशासन अभी भी गहरी नींद में

04 Jul 2026

Video: यूपीटीईटी परीक्षा, 12 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई परीक्षा

04 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: शिक्षक पात्रता परीक्षा का आज अंतिम दिन, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी

04 Jul 2026
विज्ञापन

Bihar : Patna में Bailey Road बंद होने पर बढ़ा सस्पेंस, Metro निर्माण के चलते बेली रोड पर नई तैयारी

04 Jul 2026

पठानकोट में युवक को तलवारों से काटा: मरने से पहले वीडियो में बता दिए आरोपियों के नाम, आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन

कानपुर में बेसमेंट धंसने से बिल्डिंग में दरार, मलबे में समाईं बाइकें, मची चीख-पुकार

04 Jul 2026

Meerut: Instagram Influencer की पति ने चाकुओं से गोदकर की हत्या, खुद पर भी किया वार, पूरा विवाद...

04 Jul 2026

Chhattisgarh News: प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में हाईकोर्ट का फैसला, बेटा-बहू घर से बेदखल

विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4बी पर जवान की कार्बाइन से चली गोली, VIDEO

04 Jul 2026

सरकारी स्कूलों में अगले महीने से एआई की पढ़ाई, शिक्षामंत्री हरजोत बैंस का एलान

Chhindwara News: चलती वसूली वैन पर धावा, तीन बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूटने की कोशिश की; एक आरोपी पकड़ा गया

04 Jul 2026

PM Modi Rajasthan Visit: जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, बालोतरा रिफाइनरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित

04 Jul 2026

Mandla: प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले बैगा परिवार के घर आ गया 11 लाख का बिजली बिल, तकनीकी गलती आई सामने

04 Jul 2026

VIDEO: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

04 Jul 2026

मावां धियां दा सत्कार योजना’ के फार्मों पर हंगामा, पक्षपात के आरोप

04 Jul 2026

जगराओं: नशे के खिलाफ निकली अर्थी यात्रा पर पुलिस की ब्रेक, SSP तक पहुंचने से पहले रोके गए टीटू बाणिया; ढाबे पर चाय के बीच सौंपा ज्ञापन

04 Jul 2026

Ujjain News: भस्म आरती में खुला बाबा श्री महाकाल का त्रिनेत्र, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर भक्तों को दिए दर्शन

04 Jul 2026

Rajasthan: 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर विवाद, श्रीगंगानगर में सिख समाज और भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

04 Jul 2026

देहरादून एयरपोर्ट पर विमान दुघर्टना की हुई मॉर्क ड्रिल

04 Jul 2026

देहरादून में वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, एक को लगी गोली, धरने पर बैठे लोग

04 Jul 2026

VIDEO बरेली में वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

03 Jul 2026

सुलह समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का किया जाएगा निस्तारण, VIDEO

03 Jul 2026

बसंतपुर एमआरएफ प्लांट पर कूड़े का अंबार देख भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार; VIDEO

03 Jul 2026

Maihar News: मैहर कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

03 Jul 2026

उत्तराखंड का पहला हिलांस रिटेल आउटलेट हरिद्वार में खुला

03 Jul 2026

Meerut: श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सहभाग करने वालों का होगा सम्मान

03 Jul 2026

Meerut: एनएएस कॉलेज खेल मैदान में कैंप का आयोजन

03 Jul 2026

Meerut: दो महीने से चल रहा महिलाओं का धरना, नहीं हो रही सुनवाई

03 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed