{"_id":"68e689f9dbaa2a9f8d09c173","slug":"video-protest-against-mobile-tower-in-dhamtari-and-mayor-assures-ward-residents-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में मोबाइल टावर का विरोध: बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोग, महापौर ने वार्ड वासियों को दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में मोबाइल टावर का विरोध: बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोग, महापौर ने वार्ड वासियों को दिया आश्वासन
धमतरी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:27 PM IST
धमतरी जिले में मोबाईल टावर लगाया जा रहा था, जिसका विरोध करने का मामला सामने आया है। वहीं विरोध करने बड़ी संख्या में वार्डवासी निर्माण स्थान पहुंचकर जमकर विरोध जताया गया। इस दौरान मौके पर महापौर सहित कई वार्ड के पार्षद भी पहुंचे, जिसके बाद महापौर ने टावर लगने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले जालमपुर वार्ड में मोबाइल टावर लगने पर विरोध जताया गया।वार्ड वासी टावर लगाए जाने पर आक्रोशित है। वार्ड वासियों द्वारा टावर निर्माण के विरोध में कलेक्ट्रेट और नगर निगम को आवेदन दिया गया था।शिकायत के बावजूद निजी जमीन पर टावर का निर्माण हो रहा था।बुधवार को वार्ड वासियों ने निर्माण हो रहे टावर के पास पहुँच कर विरोध जताया। मौके पर नगर निगम महापौर रामू रामू रोहरा सहित कई वार्ड के पार्षद भी मौके पर पहुंचे।और महापौर ने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया है कि जहाँ पर टावर का निर्माण हो रह है वहां पर टावर नहीं लगेगा। महापौर रामू रोहरा ने कहा वार्ड पार्षद सहित वार्ड वासियों ने टावर लगाए जाने के विरोध में शिकायत की है।महापौर ने स्पष्ट किया है।कि अगर जनता नहीं चाहती है तो वहां पर टावर नहीं लगेगा।अगर इसके बावजूद टावर का निर्माण किया जाएगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।