{"_id":"68e63a36daf5eb4a300b02bc","slug":"video-ncc-cadets-rank-ceremony-held-at-government-college-una-six-honoured-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलेज ऊना में हुआ एनसीसी कैडेट्स रैंक समारोह, छह को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कॉलेज ऊना में हुआ एनसीसी कैडेट्स रैंक समारोह, छह को किया सम्मानित
सरकारी कॉलेज ऊना में आज एनसीसी कैडेट्स रैंक समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह समारोह 6 हिमाचल (आई) कंपनी एनसीसी ऊना के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स को उनकी अनुशासन, समर्पण और एनसीसी भावना के आधार पर सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान की गईं। नितिन ठाकुर को सीनियर अंडर ऑफिसर, अनामिका वासुदेव अंडर ऑफिसर, पलक भारद्वाज, मोहित कुमार व कामिनी शर्मा सार्जेंट, अभिषेक, गरिमा कंवर व साक्षी रानी को कॉरपोरल, कार्तिक भारद्वाज, अभिनय शर्मा व शिवांग ठाकुर को लांस कॉरपोरल का रैंक दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह, ऑफिसर कमांडिंग 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना तथा डॉ. मीता शर्मा, प्राचार्य, सरकारी कॉलेज ऊना रहीं। लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण नहीं बल्कि एक जीवन शैली है, जो युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना का संचार करती है। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में समर्पण, सत्यनिष्ठा और देशभक्ति को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कॉलेज के एनसीसी विंग ने सदैव अनुशासन और उत्कृष्टता का परिचय दिया है।एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अश्विनी कुमार ने सभी रैंक प्राप्त करने वाले कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. पुनीत कंवर, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. मदन, एवं हवलदार कुलविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।