Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, Congress Rural District President Anirudh Chaudhary surrounded the government for not starting the purchase of millet.
{"_id":"68e63b66efc364f7650bdc9e","slug":"video-in-bhiwani-congress-rural-district-president-anirudh-chaudhary-surrounded-the-government-for-not-starting-the-purchase-of-millet-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बाजरे की खरीद शुरू न होने पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बाजरे की खरीद शुरू न होने पर सरकार को घेरा
कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने बुधवार को तोशाम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया और किसानों की समस्याओं को सुना। चौधरी ने इस दौरान मंडियों का भी दौरा किया और जल्द से जल्द बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की।
कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने अपने दौरे के दौरान मौजूदा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने डीएपी की कमी, खाद-बीज पर जीएसटी और अन्य किसान संबंधित मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
किसानों ने कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि सरकार ने ट्रैक्टरों, खाद, बीज सहित तमाम कृषि उपकरणों और वस्तुओं पर भारी-भरकम टैक्स लगाए, लेकिन किसान कभी इन टैक्सों से नहीं घबराया।
किसानों ने हर मुश्किल को सहा, लेकिन आज जब उनकी मेहनत की फसल (बाजरा) कटकर मंडी में आई है, तो सरकार उसे खरीदने के लिए तैयार नहीं है।
किसानों ने कहा कि यह सरकार का दोहरा रवैया है। अनिरुद्ध ने जूई मंडी में चेयरमैन की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंडी चेयरमैन उस व्यक्ति को बनाया है जो सड़क घोटाले में विवादित रहा है। उन्हें अंदेशा है कि कहीं किसानों का बाजरा भी कागजों में न बेच खाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।