{"_id":"68e6357e111ea74a7b0d7918","slug":"video-a-10-foot-long-python-appeared-on-the-road-in-yamunanagar-at-night-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में रात के अंधेरे में सड़क पर आया 10 फीट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में रात के अंधेरे में सड़क पर आया 10 फीट लंबा अजगर
जिले के खंड व्यासपुर में करीब 10 फीट लंबा अजगर अचानक से सड़क पर आ गया। जैसे ही वाहनों की लाइट उस पर पड़ी तो उनके ब्रेक वहीं पर लग गए। ऐसे में चालकों ने वाहनों से उतर कर उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जोकि काफी वायरल भी हो रही है।
व्यासपुर निवासी प्रीतबल ने बताया कि वह रात करीब साढे़ 11 बजे गाड़ी में किसी काम से व्यासपुर से कपालमोचन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सड़क पर रेंग रहे अजगर पर गई। उसने तुरंत अपने वाहन के ब्रेक लगा दिए।
इस तरह अन्य वाहनों के भी पहिये थम गए। अजगर सड़क के दूसरे छोर की तरफ जा रहा था। हालांकि उसने किसी को कुछ नहीं कहा, लेकिन यदि अजगर आबादी में घुस जाता तो पशुओं को नुकसान हो सकता था। इसका भय लोगों के मन भी सता रहा है। क्योंकि जिस जगह पर सड़क पर अजगर दिखाई दिया उससे 200 मीटर दूरी पर ही आबादी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।