Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से जल्द शुरू हो सकता है ट्रेन संचालन, भारत-नेपाल के व्यापार और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
{"_id":"68e63b6ce3b729f504064b10","slug":"video-video-napalgaja-rada-ralva-satashana-sa-jaltha-shanpr-ha-sakata-ha-tarana-sacalna-bharata-napal-ka-vayapara-oura-yataraya-ka-malga-bugdha-rahata-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से जल्द शुरू हो सकता है ट्रेन संचालन, भारत-नेपाल के व्यापार और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से जल्द शुरू हो सकता है ट्रेन संचालन, भारत-नेपाल के व्यापार और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन की जांच सीआरएस और प्री सीआरएस के माध्यम से उच्च अधिकारियों द्वारा पूरी कर ली गई है। अब रेलवे संचालन को लेकर भारत ही नहीं बल्कि नेपाल के नागरिकों में भी उत्साह और उत्सुकता देखने को मिल रही है।
नेपालगंज (बांके) के निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष नंदलाल वैश्य ने बताया कि नेपाल के नागरिक लंबे समय से रेलवे संचालन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “रेलवे के शुरू होने से नेपाल और भारत के बीच न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि व्यापारिक संबंधों में भी मजबूती आएगी।”
समाजसेवी रतन अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन संचालन के उपरांत नेपाल के बांके, बर्दिया, दांग, सुर्खेत, कैलाली जैसे जिलों के लोग भारत के विभिन्न शहरों तक आसानी से रेल से यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने अनुमान जताया कि ट्रेन संचालन में अभी लगभग 30 से 50 दिन का समय लग सकता है।
रतन अग्रवाल ने कहा कि “रेल सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्रीय व्यापारियों को माल भाड़े में बड़ी राहत मिलेगी। ट्रक और बसों के मुकाबले रेल से माल परिवहन सस्ता और सुरक्षित रहेगा, जिससे कारोबार में तेजी आएगी।”
वर्तमान में नेपाली नागरिक रूपईडीहा से रोडवेज और डग्गामार बसों के माध्यम से यात्रा करते हैं, लेकिन ट्रेनों के संचालन के बाद वे सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।
नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर अश्वनी वैश्य, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, संरक्षक विजय मित्तल, उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम तथा सुभाष चंद्र जैन ने कहा कि “रेल संचालन शुरू होने से न केवल रूपईडीहा बल्कि पूरे सीमावर्ती क्षेत्र का व्यापार नई ऊंचाइयों को छुएगा।”स्थानीय व्यापारी और नागरिक अब रेलवे के उद्घाटन की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे भारत-नेपाल के बीच यातायात और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।