Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A man died after being hit by a school bus in Fatehabad; his body remained trapped under the tyre for 20 minutes.
{"_id":"68e63587ad1dc7340e07e870","slug":"video-a-man-died-after-being-hit-by-a-school-bus-in-fatehabad-his-body-remained-trapped-under-the-tyre-for-20-minutes-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में स्कूल बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, 20 मिनट तक टायर के नीचे फंसा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में स्कूल बस के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, 20 मिनट तक टायर के नीचे फंसा रहा शव
पुराना बस स्टैंड के सामने चौक में बुधवार दोपहर को एसबीपी डीएवी स्कूल बस के नीचे आने से डीसी कॉलोनी निवासी संजय की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। हादसे के दौरान दोनों दवाई लेने के लिए निजी अस्पताल जा रहे थे। हादसे के बाद हिसार-सिरसा रोड पर लंबा जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक शव बस के नीचे फंसा रहा। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस और बस स्टैंड चौकी पुलिस ने बस को स्टार्ट करके शव को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बस काफी स्पीड में थी और रोड पार कर रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया। गनीमत ये रही कि बस में सवार बच्चों को चोटें नहीं आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। जिन्हें पीछे से आ रही दूसरी बस में रवाना किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।