{"_id":"68e63942d3746374ad0e0c62","slug":"video-instructions-to-submit-the-forms-of-vote-theft-signature-campaign-by-october-14-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस ने दिए वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान के फॉर्म 14 अक्टूबर तक जमा कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस ने दिए वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान के फॉर्म 14 अक्टूबर तक जमा कराने के निर्देश
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडधे मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत करवाए गए हस्ताक्षर फॉर्म 14 अक्टूबर तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा करवाए जाएं। ये फॉर्म जिला कांग्रेस अध्यक्षों के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी जिलों से प्राप्त फॉर्म 15 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। उन्होंने सभी नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रवक्ताओं और प्रकोष्ठ प्रमुखों से अपील की है कि अभियान को पूरी गंभीरता से पूरा करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।