Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
In Kaithal's Kailaram village, due to the negligence of the electricity department, young man Sandeep died, villagers are angry.
{"_id":"68e63b5e872c556061054ab7","slug":"video-in-kaithals-kailaram-village-due-to-the-negligence-of-the-electricity-department-young-man-sandeep-died-villagers-are-angry-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल के कैलरम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक संदीप की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के कैलरम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से युवक संदीप की मौत, ग्रामीणों का आक्रोश
कैथल के कैलरम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से 26 वर्षीय युवक संदीप की दर्दनाक मौत के चार दिन बाद भी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।
आज ग्रामीणों ने कैथल प्रशासन के खिलाफ खुलकर आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि अगर जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव के लोग कैथल लघु सचिवालय में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
संदीप के परिवार ने भी विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी के सांत्वना देने न पहुंचने पर नाराजगी जताई है।
4 अक्टूबर 2025 को कैलरम गांव के निवासी संदीप (26 वर्ष) खेती-किसानी का काम कर रहे थे। उनके घर के सामने से गुजरने वाली बिजली की एक तार बेहद नीचे लटकी हुई थी, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। उसी दिन संदीप जब अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत की ओर जा रहे थे, तो तार ट्रॉली से टच हो गई। करंट लगने से संदीप मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि तार की ऊंचाई मानकों से काफी कम थी, जो विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है।परिजनों के अनुसार, संदीप परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनकी मौत से परिवार टूट चुका है। एक परिवारजन ने कहा कि संदीप सुबह-सुबह खेत जाता था, लेकिन आज वह हमेशा के लिए चला गया। विभाग ने हमारी शिकायतों को हमेशा नजरअंदाज किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।