{"_id":"69e0c8a08795483e440e581f","slug":"aag-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4172195-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: किसान के घर के पास रखे पराली के ढेर में लगी आग, मकान का कुछ हिस्सा भी चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: किसान के घर के पास रखे पराली के ढेर में लगी आग, मकान का कुछ हिस्सा भी चपेट में आया
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 05:40 PM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मरवाही क्षेत्र के लरकेनी बनिया डांड इलाके में गुरुवार को एक किसान के घर के पास रखे पैरावट (पराली के ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए पास स्थित घर तक पहुंच गई और घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व विभाग को भी अवगत कराया गया।
प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण भीषण गर्मी पढ़ने से ही लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।।हालांकि समय रहते ग्रामीणों की सजगता से जनहानि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।