{"_id":"6a2d64fee1a329d79b07f3a3","slug":"loot-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4390583-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: करंगरा घाट में निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट के साथ लूट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: करंगरा घाट में निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट के साथ लूट, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 08:07 PM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए एजेंट के पास मौजूद लगभग 70 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार राठौर, निवासी जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश),के खालबहरा गांव के रहने वाले है और वे गौरेला स्थित ग्राम शक्ति फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है तथा उनसे मासिक किस्तों की वसूली की जाती है। मनोज कुमार राठौर शुक्रवार को अनुपपुर जिले के सीमावर्ती ग्राम पोड़की में कंपनी की ओर से ऋण वसूली के लिए गए थे। उन्होंने गांव की 27 महिलाओं से किस्त के रूप में लगभग 70 हजार रुपये एकत्र किए थे। वसूली की राशि लेकर मनोज कुमार राठौर गौरेला स्थित कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान गौरेला-पोड़की मुख्य मार्ग पर स्थित करंगरा घाट में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके पास रखा बैग छीन लिया, जिसमें वसूली की पूरी रकम रखी हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने गौरेला पहुंचकर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर गौरेला पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों में सवार चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) एवं 304(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।