{"_id":"6a199796bcde89c9050a85cf","slug":"vivad-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4336161-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: बकरीद शुभकामना पोस्टर पर विवाद, अमित जोगी ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: बकरीद शुभकामना पोस्टर पर विवाद, अमित जोगी ने कही ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 08:16 PM IST
गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित बकरीद शुभकामना पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वायरल पोस्टर में बकरीद की बधाई के साथ गाय की तस्वीर दिखाई गई थी, जिस पर स्थानीय हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।
विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने सामने आकर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं की गई है। शरारती तत्वों द्वारा उनकी मूल पोस्ट के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी पोस्टर बनाकर वायरल किया गया है।
अमित जोगी ने कहा कि वे केवल सामान्य शुभकामना संदेश पोस्ट किया था, जो अब भी उनके फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति जाकर उसकी सच्चाई देख सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में धर्म और जाति के नाम पर माहौल खराब करने तथा आपसी भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने फर्जी पोस्टर तैयार कर वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। अमित जोगी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता दोषियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।