{"_id":"6a19512d50bafd291c038b2f","slug":"video-a-truck-tyre-burst-due-to-a-fire-at-raksa-toll-causing-an-explosion-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्सा टोल पर आग लगने से ट्रक का टायर फटा, धमाके से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्सा टोल पर आग लगने से ट्रक का टायर फटा, धमाके से मचा हड़कंप
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:11 PM IST
Link Copied
झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल प्लाजा के पास बड़ा हादसा टल गया। शाम करीब साढे पांच बजे ट्रक के टायर में आग लगने से तेज धमाका हुआ। जिससे टोलकर्मियों व राहगीरों में हड़कंप मच गया। आग देख टोलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग को बुझाया। हादसे में ट्रक चालक व सहायक चालक सुरक्षित बच गए।
शिवपुरी से गेहूं भरकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक को ड्राइवर दिलीप चला रहा था। साथ में सह-चालक अजीत सवार था। रक्सा टोल प्लाजा से ठीक पहले ट्रक के पहियों से धुआं निकलने लगा और अचानक टायर में आग लग गई। जैसे ही ट्रक टोल पर पहुंचा, आग और तेज हो गई। ड्राइवर ने नीचे उतरकर पहियों पर पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान टायरों में जोरदार धमाका हो गया। इससे पूरा टोल प्लाजा धुएं से भर गया और वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रक्सा टोल के कर्मचारियों ने तुरंत फायर उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहगीरों की माने तो टायर फटने से हुए धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पास के टोल बूथ भी हिल गए और लोग डर गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही रक्सा थाना के उपनिरीक्षक दिनेश गिरी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। आग पर काबू पाने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।