{"_id":"6a19527245aab38fb30ad5c7","slug":"video-kangra-taxi-plunges-into-deep-gorge-opposite-dharamshalas-mahanta-school-driver-has-narrow-escape-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: धर्मशाल महंता स्कूल के सामने गहरी खाई में उतरी टैक्सी कार, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: धर्मशाल महंता स्कूल के सामने गहरी खाई में उतरी टैक्सी कार, चालक बाल-बाल बचा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 29 May 2026 02:16 PM IST
चिंतपूर्णी क्षेत्र के धर्मशाल महंता स्कूल के सामने बीती रात करीब 12 बजे एक टैक्सी नंबर कार अचानक सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय चालक चिंतपूर्णी से अपने घर की ओर लौट रहा था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक की जान बच गई और उसे केवल मामूली चोटें आईं, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।बताया जा रहा है कि अचानक कोई जानवर गाड़ी के सामने आ गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे खाई में उतर गई। हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मिलकर चालक बलविंदर को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला।स्थानीय निवासी अश्वनी ने बताया कि वे रात के समय घर में सोए हुए थे। अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे बाहर आए तो देखा कि एक कार सड़क से नीचे उतरकर उनके घर से थोड़ी दूरी पर खाई में गिरी हुई थी। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत चालक की मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।