{"_id":"69fde6b9ea0c82ecaa0d6ffb","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4256571-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती में मातम: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, बरात जा रहे तीन लोगों में दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती में मातम: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, बरात जा रहे तीन लोगों में दो की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 May 2026 07:43 PM IST
Link Copied
जिले में बीती देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नंदेली बस स्टैंड के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
मृतक की पहचान छिर्राडीह निवासी पुनिराम टंडन, 52 वर्ष, के रूप में हुई है। वहीं हादसे में आमाकोनी निवासी ओमकार प्रसाद चंद्रा, 40 वर्ष, और अंजोर चंद्रा, 27 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों लोग ट्राइबर कार से अपने घर से ग्राम ठठारी बारात में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनकी कार जैसे ही नंदेली बस स्टैंड के पास पहुंची। सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने सीधे टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। ट्राइबर में सवार पुनिराम टंडन की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में फंस गए थे। यह घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र की है।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
जैजैपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। फिलहाल दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।