{"_id":"69fd9880e850fcbd1c0a9691","slug":"video-hamirpur-bjp-district-vice-president-suman-chauhan-filed-nomination-from-district-council-uhal-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जिला परिषद ऊहल से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान ने भरा परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जिला परिषद ऊहल से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान ने भरा परचा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 08 May 2026 01:32 PM IST
जिला परिषद वार्ड ऊहल से जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुमन चौहान ने एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस वार्ड से भाजपा ने मंगलेश ठाकुर को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि इससे पहले ज्योति ठाकुर को यहां से प्रत्याशी बनाया गया था। समर्थित प्रत्याशियों की सूची में बदलाव के बाद मंगलेश ठाकुर को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है जिन्होंने बीते वीरवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। इस वार्ड में अब भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है और भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ गई है। सुमन चौहान का कहना है कि वह बीजेपी से ही चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही वह चुनाव में उतरी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पैनल में उन्हें शामिल किया गया था। पार्टी के मंडल पदाधिकारी ने आश्वासन भी दिया था और उनसे भाजपा के लिए 35 वर्षों के योगदान की प्रोफाइल भी मांगी गई थी। वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।