Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Tragic Accident in bathinda Road Roller Runs Over Father and Daughter After Scooty Skids Man Dies
{"_id":"69fd9b27181d7de49a0f881e","slug":"video-tragic-accident-in-bathinda-road-roller-runs-over-father-and-daughter-after-scooty-skids-man-dies-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में स्कूटी स्लिप होने से गिरे पिता-पुत्री के ऊपर से गुजरा रोड रोलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में स्कूटी स्लिप होने से गिरे पिता-पुत्री के ऊपर से गुजरा रोड रोलर
बठिंडा की गणेशा बस्ती गली नंबर 9 में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ जा रहा था। एक घर के बाहर बने रैंप पर थोड़ी बजरी बिखरी होने के कारण स्कूटी अचानक स्लिप हो गई। इससे पिता-पुत्री दोनों सड़क के बीच गिर गए।
इसी दाैरान गली में सड़क बना रहा रोड रोलर पिता-पुत्री के ऊपर से गुजर गया। स्कूटी चालक का सिर फटने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि बच्ची भी रोड रोलर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस में वालंटियर सुमित महेश्वरी, राजविंदर, गौतम शर्मा, आकाश गर्ग मौके पर पहुंचे। संस्था की एक टीम ने घायल बच्ची को पहले नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में पहुंचा लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक सहायता के बाद बच्ची को एंजेल अस्पताल में रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान विशाल गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी अफीम वाली गली बठिंडा और बच्ची की पहचान मन्नत (9) पुत्री विशाल गुप्ता के तौर पर हुई। बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
संस्था की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।