{"_id":"6a3e3123d9141f50ea03fad6","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4436813-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सक्ती: जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, पीड़िता का उपचार जारी; आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती: जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, पीड़िता का उपचार जारी; आरोपियों की तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 01:37 PM IST
सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सक्ती थाना क्षेत्र में दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25 वर्ष) के रूप मे हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर युवती के परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश वहां से भाग चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है।
फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे के काणों का खुलासा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किन वजहों से किया गया और आरोपी कौन थे। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।