{"_id":"6a214ac2fa704e920a0d4882","slug":"janjgir-champa-sakti-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4357537-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, खाट में पड़े थे दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, खाट में पड़े थे दोनों के शव
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 03:45 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले में मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बुधवार सुबह पड़ोस की एक महिला किसी काम से दंपत्ति के घर पहुंची। घर के भीतर दोनों को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखकर उसने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम खूंटे (70 वर्ष) और उनकी पत्नी गोहारिन बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने दोनों के सिर पर गंभीर वार कर उनकी हत्या की है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे सुनियोजित हत्या मानकर जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है। दोहरे हत्याकांड की इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।