{"_id":"6845559404a77f5675029111","slug":"video-theft-in-ganesh-mobile-shop-revealed-goods-worth-rs-10-lkh-recovered-in-janjgir-champa-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणेश मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा: 10 लाख का माल बरामद, दो नाबालिक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा: 10 लाख का माल बरामद, दो नाबालिक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा ज़िले के थाना चांपा क्षेत्र स्थित गणेश मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महज़ 10 घंटे में साइबर सेल और थाना चांपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने 5 आरोपियों को धरदबोचा, जिनमें 2 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने 10 लाख रुपये का सामान भी बरामद किया है। घटना दिनांक 7 जून 2025 की रात करीब 3 बजे की है, जब चोरों ने गणेश मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर 18 महंगे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया। लेकिन डायल 112 की मुस्तैद पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता से आरोपी बड़ी चोरी को अंजाम नहीं दे पाए और हड़बड़ी में कुछ सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। थाना चांपा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।
दुकान में लगे उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों ने आरोपियों की पहचान करने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में लगे सभी CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी जानकारी के आधार पर अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में 2 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक और 3 वयस्क शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 18 मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टैंड, ईयरफोन सहित कुल 7 लाख रुपये का सामान और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा, बाइक, हथौड़ा, पाना सहित करीब 3 लाख रुपये का अन्य सामान जब्त किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।