{"_id":"69ca7c7e0ca7333dbe0a249d","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4107364-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Naxal Free India: लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे का बिगुल, MP संतोष पाण्डेय बोले- अब आखिरी चरण में लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxal Free India: लोकसभा में नक्सलवाद के खात्मे का बिगुल, MP संतोष पाण्डेय बोले- अब आखिरी चरण में लड़ाई
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 07:33 PM IST
Link Copied
लोकसभा में सोमवार को नक्सलवाद के मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई। कबीरधाम-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने सदन में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहा है।
सांसद पांडेय ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की सख्त नीति और लगातार अभियानों के कारण नक्सलवाद अब अपने आखिरी दौर में है। गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षा रणनीति, खुफिया तंत्र और जमीनी कार्रवाई तीनों स्तर पर सरकार ने मजबूत पकड़ बनाई है। इसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य
सांसद पांडेय ने छत्तीसगढ़ को लेकर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि एक तेजी से आगे बढ़ रहा मिशन है। इसमें केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार, सुरक्षा बल और आम जनता के सामूहिक प्रयास शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही कार्रवाई, नक्सलियों के आत्मसमर्पण और विकास कार्यों ने उनकी कमर तोड़ दी है। अब गांव-गांव में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बन रहा है। प्रदेश पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान को इस लड़ाई की सबसे बड़ी ताकत बताया गया। इन्हीं प्रयासों से छत्तीसगढ़ शांति और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।