{"_id":"67ce6b5bb1e6e1bcc00dc037","slug":"video-deputy-cm-vijay-sharma-reached-kawardha-after-the-accident","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हादसे के बाद कवर्धा पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, घायलों से की मुलाकात, अब तक तीन की मौत और 18 घायलों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हादसे के बाद कवर्धा पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, घायलों से की मुलाकात, अब तक तीन की मौत और 18 घायलों का चल रहा इलाज
आज सोमवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बीते शनिवार को कवर्धा से लगे सरोदा डैम पलानी पाट के समीप हुए सड़क हादसे में घायल मरीजों से कवर्धा के निजी अस्पताल में मुलाकात की। वे आज सुबह 9 बजे कवर्धा पहुंचे गए थे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली और चिकित्सकों से घायलों की चिकित्सा प्रक्रिया पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को यह निर्देश दिया कि घायलों को जल्द से जल्द और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो सके। डिप्टी सीएम ने इस दौरान घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। डिप्टी सीएम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर पूरी तत्परता से काम किया जाए। उन्होंने सभी से सावधानी बरतने की अपील की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया और कहा कि चिकित्सकों की पूरी टीम मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 18 घायलों का उपचार जारी है। कवर्धा में घायलों से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा पीड़ितों के गांव सिंघनपुरी (हाथीड़ोब) भी जायेंगे। इसके बाद दोपहर को रायपुर के लिए रवाना होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।