{"_id":"69ba36bb679c2ca3cd0079a7","slug":"three-youths-killed-in-road-accident-public-outraged-korba-news-c-1-1-noi1487-4062871-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में मौत का ट्रक: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन को रौंदा, तीनों ने मौके पर तोड़ा दम; अब चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में मौत का ट्रक: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन को रौंदा, तीनों ने मौके पर तोड़ा दम; अब चक्का जाम
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 12:39 PM IST
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्राम नूनेरा के पास हुए इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आया। वह सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद ट्रक वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ट्रक के पलट जाने से शव उसके नीचे दब गए थे। उन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में दबा वाहन भी खराब हो गया। सड़क पर कोयला बिखर गया जिससे यातायात बाधित हुआ। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई और उनमें आक्रोश देखा गया।
सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। एक मृतक की पहचान ओमप्रकाश पिता मंगलू सिंह गोंड के रूप में हुई है। वह पोटापानी थाना पाली का निवासी था। पुलिस अन्य दो मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश लगातार जारी है।
तीनों मृतक की पहचान हो गई है। बृजपाल सिंह कंवर 23 वर्षीय, 25 वर्षीय मंगल सिह पिता सुकनाथ और ओम प्रकाश पिता मंगल सिंह पोटापानी पाली के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।