{"_id":"6a3b94169cd628ada40d79b4","slug":"video-india-most-venomous-snake-common-krait-found-in-a-home-kitchen-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG: घर की रसोई में मिला भारत का सबसे विषैले सांप 'कॉमन करैत', परिवार के होश उड़े; रेस्क्यू का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: घर की रसोई में मिला भारत का सबसे विषैले सांप 'कॉमन करैत', परिवार के होश उड़े; रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 01:53 PM IST
Link Copied
मंगलवार रात एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनके रसोईघर में भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक 'कॉमन करैत' कुंडली मारकर बैठा मिला। बत्ती जलाते ही सांप की चमकदार खाल देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिवार के सदस्यों ने तुरंत स्थानीय सर्प बचाव दल आरसीआरएस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही आरसीआरएस के सदस्य उमेश यादव और अतुल सोनी अपने बचाव उपकरण के साथ मौके पर पहुंचे। रसोईघर का स्थान छोटा और सामान से भरा होने के कारण बचाव कार्य बेहद जोखिम भरा था। दल ने पूरी सावधानी के साथ सांप की हरकतों पर नजर रखी। विशेष सर्प हुक और छड़ी की मदद से कॉमन करैत को सुरक्षित पकड़ा गया। उसे जूट के थैले में बंद किया गया। बचाव कार्य के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
आरसीआरएस दल ने बचाव के बाद सांप को जंगल के प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। परिवार ने दल के साहस और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर दल के पहुंचने से बड़ी दुर्घटना टल गई।
कॉमन करैत की विशेषताएं
कॉमन करैत को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसका जहर तंत्रिका विषैला होता है जो तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। खास बात यह है कि इसके काटने से दर्द बहुत कम होता है। इसलिए मरीज अक्सर लापरवाही कर देता है। यह सांप रात में सक्रिय रहता है और चूहों की तलाश में घरों में घुस जाता है।
सर्प बचाव दल की अपील
आरसीआरएस दल ने लोगों से अपील की कि बरसात और सर्दियों में सांप घरों में घुस जाते हैं। इसलिए रात के समय रसोईघर, भंडार कक्ष और बर्तन रखने की जगह को अच्छी तरह जांच लें। बिना देखे हाथ जाली, कोने या सामान के पीछे न डालें। घर के आसपास साफ-सफाई रखें और चूहों की संख्या कम करें। सांप दिखने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें, तुरंत प्रशिक्षित सर्प बचाव दल या वन विभाग को सूचना दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।